अंग्रेजी खाद न मिलने से किसान परेशान, सुविधा न दिलाने पर अधिकारियों पर मांगी कार्रवाई

--Advertisement--

Image

पंचरुखी- बर्फू

खाद की कमी से जूझ रहे किसानों को आए दिन दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इस दौरान पंचरुखी क्षेत्र के डिपुओं में खाद के लिए किसानों को भीड़ उमड़ी और खाद के लिए एक-दूसरे से किसान आपसी बहस करते भी नजर आए। क्षेत्र में काफी समय से खाद उपलब्ध न करवाने से किसानों में रोष था और सरकार व संबंधित विभाग भी मूकदर्शक बने हुए हैं।

इसी बढ़ते विरोध के चलते क्षेत्र के सहकारी डिपुओं में खाद की गाड़ी पहुंची। डिमांड के हिसाब से काफी कम खाद मिल पाई। क्षेत्र के डिपुओं में सुबह से ही किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लगी थी। खाद की बोरियां कम और लोग ज्यादा थे, जिसके चलते बहुत से किसान खाद से वंचित रह गए। बताते चलें कि गेहूं की फसल को बीजने के लिए 12:32:16 खाद न मिलने से किसान बेहद परेशान थे व दर-दर भटकने को मजबूर थे।

सैकड़ों किसानों के लिए मात्र अंग्रेजी खाद की 240 बोरियों से सरकार व विभाग के किसानों को बढ़ावा देने के दावे हवा हो गए । क्षेत्र में गेहु की फसल की बिजाई का कार्य जोरों पर है, पर 12-32-16 खाद न होने से किसान दर-दर भटकने को मजबूर थे। क्षेत्र के हजारों किसान के लिए लदोह, खुंड़ली व आंद्रेटा कृषि सोसायटी के लिए मात्र 240 बोरियां पहुंचीं, जो उनकी डिमांड से भी काफी कम थी।

खाद पहुँचने से पहले ही किसान डिपुओं में पहुँच चुके थे । कम बोरियों के चलते डिपो होल्डर के लिए परेशानी हो गई । लोगों में सरकार व संबंधित विभाग के प्रति गहरा रोष था। लोगों का कहना था कि समय पर खाद न मिल पाने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...