सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए भी मिलेंगी छुट्टियां

--Advertisement--

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए भी मिलेंगी छुट्टियां

हिमखबर डेस्क

असम सरकार ने अपने कर्मचारियों को माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय व्यतीत करने के लिए नवंबर में दो दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य पारिवारिक संबंधों को मजबूत करना और कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि विशेष अवकाश को निजी मनोरंजन के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और जिन कर्मचारियों के माता-पिता या सास-ससुर नहीं है, उन्हें छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

सीएमओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम सरकार ने छह और आठ नवंबर, 2024 को राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनके माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के वास्ते विशेष आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की है।

छुट्टियों का इस्तेमाल ‘केवल बुजुर्ग होते माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए किया जाएगा, न कि निजी मनोरंजन के लिए, ताकि उनका सम्मान किया जाए तथा उनकी देखभाल की जा सके।’

सीएमओ ने कहा कि सात नवंबर को छठ पूजा, नौ नवंबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी और 10 नवंबर को रविवार की छुट्टी के साथ ही इन छुट्टियों को लिया जा सकता है। उसने कहा कि आवश्यक सेवाओं में काम कर रहे कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से इसे ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने 2021 में पदभार संभालने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर अपने पहले भाषण में इन विशेष छुट्टियों की घोषणा की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पांडवों ने एक ही रात में बना दिया था बड़ा मैदान, एक बार सरसों उगाई, अब खुद व खुद उगती है

हिमखबर डेस्क  हिमाचल का महाभारत से गहरा नाता है। पांडवों...

आऊटसोर्स कर्मचारी वर्ग ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल के विभिन्न सरकारी विभागों में...

पति-पत्नी निकले चरस तस्कर, पुलिस ने पपलाह में ऐसे दबोचे दोनों

ज्वाली - व्यूरो रिपोर्ट  पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...