रेहलू में कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, 30 बच्चों ने लिया भाग, जीते पदक

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां                                                                                       

हिमाचल के कराटे कोच रिंकू कुमार की ओर से रविवार को रेहलू में फ्रेंडशिप कराटे चैंपियनशिप का आयोजन करवाया गया। इस कराटे चैंपियनशिप में लगभग 30 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए।

इस अवसर पर रेहलू पंचायत की प्रधान सीमा नरयाल और रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और इस प्रतियोगिता की शान बढ़ाई।

इस दौरान उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ कराटे कोच रिंकू कुमार ने सभी बच्चों को खेलों में भाग लेने, हर दिन कुछ नया सीखने, नसों से हमेशा दूर रहने तथा तंदुरुस्त और निरोग जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

इस चैंपियनशिप में भाग लेने आए बच्चों के साथ उनके अभिभावकों में भी शिरकत की और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों ने कराटे कोच रिंकू कुमार का इस तरह के आयोजन के लिए आभार जताया। कराटे कोच रिंकू कुमार ने बताया कि उनकी ओर से इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करवाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भगवंत मान कैबिनेट का बड़ा फैसला, बेअदबी विधेयक 2025 को दी मंजूरी

पंजाब - भूपेंदर सिंह राजू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

भाली गांव में फोरलेन निर्माण से खतरे की जद में 10 घर

भारी बारिश में खुली पोल! फोरलेन बनने से दरकी...

शिब्बोथान मंदिर की मिट्टी से विदेश में बैठा व्यक्ति भी सांप के जहर हो जाता है मुक्त

ज्वाली - शिवू ठाकुर कांगड़ा जिला के अधीन भरमाड़ में...

किराए के मकान में रह रही महिला से अश्लील हरकतें, डीसी से की ​शिकायत

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा शहर के साथ लगती ग्राम...