रेहलू में कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, 30 बच्चों ने लिया भाग, जीते पदक

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां                                                                                       

हिमाचल के कराटे कोच रिंकू कुमार की ओर से रविवार को रेहलू में फ्रेंडशिप कराटे चैंपियनशिप का आयोजन करवाया गया। इस कराटे चैंपियनशिप में लगभग 30 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए।

इस अवसर पर रेहलू पंचायत की प्रधान सीमा नरयाल और रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और इस प्रतियोगिता की शान बढ़ाई।

इस दौरान उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ कराटे कोच रिंकू कुमार ने सभी बच्चों को खेलों में भाग लेने, हर दिन कुछ नया सीखने, नसों से हमेशा दूर रहने तथा तंदुरुस्त और निरोग जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

इस चैंपियनशिप में भाग लेने आए बच्चों के साथ उनके अभिभावकों में भी शिरकत की और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों ने कराटे कोच रिंकू कुमार का इस तरह के आयोजन के लिए आभार जताया। कराटे कोच रिंकू कुमार ने बताया कि उनकी ओर से इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करवाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऑनलाइन पेमेंट करते बंद हुआ मोबाइल फोन, पेट्रोल पंप कर्मियों ने किया नरक जैसा टॉर्चर

हिमखबर डेस्क औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर...

धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत, मुख्यमंत्री ने 500 KV सौर ऊर्जा संयंत्र किया शुरू; लाखों में होगी आय

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में ग्रीन पंचायत परियोजना अब धरातल...

उपायुक्त ने किया फील्ड ट्रेनरों की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

जनगणना के दौरान हो डाटा का सही एकत्रीकरण एवं...