केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM सुक्खू, रखी यह मांग

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा बाद आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल, सिंचाई योजनाएं, अधोसंरचना, सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर जन जीवन सामान्य करने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य किए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व ओंकार चंद शर्मा उपस्थित थे।

सीएम सुक्खू ने कहा कि बैठक के दौरान मैंने पीडीएनए के तहत केंद्रीय टीम की ओर से बनाए गए अनुमानों पर चर्चा की। एक साल से अधिक समय हो गया है और हमने पीडीएनए के तहत हमें जो राशि मिलनी चाहिए थी, उसके बारे में बात की है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जल्द ही एक बैठक होगी और समस्या का समाधान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने भी त्यागे प्राण, साथ जीने-मरने का वादा निभाया

कोटला - व्यूरो रिपोर्ट ज्वाली के त्रिलोकपुर के सोलधा गांव...

बनेर खड्ड में नहाने उतरे पंजाब के 3 युवक, एक की डूबने से गई जान

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना नगरोटा बंगवा के अंतर्गत बनेर खड्ड...

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा प्रदीप शर्मा का गुस्सा, मृतकों और घायलों के परिवार को दी संवेदनाएँ

कोटला - व्यूरो रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य...