UPSC : प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम जारी, UP की श्रुति शर्मा बनी टॉपर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रशासनिक सेवा परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।

इस बार सर्वोच्च तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है। श्रुति शर्मा ने पहला स्थान अर्जित कर टॉपर बनी है, जबकि दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल रही। तीसरे स्थान पर गामिनी ने कब्जा किया है।

टॉपर रही श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है। श्रुति ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की।

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग आवासीय कोचिंग अकादमी जामिया मिलिया से ली है। श्रुति इतिहास की छात्रा है।

ये हैं Top 10

श्रुति शर्मा

अंकिता अग्रवाल

गामिनी सिंगला

ऐश्वर्या वर्मा

उत्कर्ष द्विवेदी

यक्ष चौधरी

सम्यक स जैन

इशिता राठी

प्रीतम कुमार

हरकीरत सिंह रंधावा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...