Success Story: कभी एटीएम, एचपीयू में रहे सुरक्षा गार्ड, अब विद्यार्थियों को कॉलेज में दिनेश सिखाएंगे सुर-ताल

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा के दिनेश कुमार युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। दिनेश कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर (संगीत) बन गए हैं। दिनेश का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है।

रोजी रोटी और पढ़ाई का शौक पूरा करने के लिए कभी एटीएम में तो कभी एचपीयू में सुरक्षा कर्मी की नौकरी की। दिन रात मेहनत करते रहे। नतीजा सबके सामने है।

दिनेश कुमार पिछले तीन साल से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात थे। दिनेश की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करने के लिए वीरवार को संस्थान में कार्यक्रम हुआ।

दिनेश कुमार ने विवि के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल से स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की, उसके बाद वहीं से स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई की और कॉलेज कैडर की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

यूआईटी में सुरक्षा गार्ड के रूप में सेवाएं देने से पूर्व दिनेश ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य किया।

रोजी रोटी कमाने के लिए सुरक्षा गार्ड की नौकरी के साथ ही दिनेश ने पढ़ाई जारी रखकर यूजीसी नेट पास किया। दिनेश कुमार मूलत: कांगड़ा के हैं और नौ साल से अपनी माता के साथ शिमला में रह रहे है।

दिनेश ने कहा कि उनकी माता उनके लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रही हैं। उनके पिता का सपना था कि उनका बेटा शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे।

यूआईटी में सम्मान समारोह में निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया और कहा कि दिनेश संस्थान के सभी विद्यार्थियों और विवि के छात्रों के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

दिनेश ने पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के साथ ही अपने लक्ष्य को तय कर मेहनत करने का क्रम जारी रखा और सफलता हासिल की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...