SPU मंडी का दायरा घटाने पर भड़की ABVP, सांकेतिक भूख हड़ताल पर कार्यकर्ता

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वल्लभ राजकीय महाविद्यालय इकाई ने सरकार के सरदार पटेल विश्वविद्यालय के दायरे को कम करने के फ़ैसले के विरोध मे सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान एबीवीपी के सदस्य अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

इकाई मंत्री ऋषभ ने कहा की प्रदेश सरकार इस छात्र विरोधी फ़ैसले को तुरंत वापिस लें और छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए । उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मंडी विवि के लिए लंबा संघर्ष किया था।

संघर्ष के बाद वर्ष 2020 में मंडी में क्लस्टर विश्वविद्यालय बना और सेरी मंच से 8 दिसंबर 2021 को एक विशाल छात्र हुंकार रैली कर 6 जिलों से आए 6000 छात्र-छात्राओं ने अलग विश्वविद्यालय की मांग को बुलंद किया।

इस पर एक अप्रेल 2022 को मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी खोला गया लेकिन वर्तमान सरकार यूनिवर्सिटी के दायरा कम करने में लगी है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते कहा कि इस फैसले को सरकार ने वापस न लिया तो आने वाले समय में विधार्थी परिषद उग्र आंदोलन के साथ चक्का जाम करने से भी गुरेज नहीं करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...