
बिना शौचालय, पानी तथा लाइट वाली नई बिल्डिंग में सरकार ने वाहवाही लूटने के लिए कॉलेज किया था शिफ्ट
लंज – निजी संवाददाता
शनिवार को दूसरे दिन भी राजकीय महाविद्यालय लंज में एसएफआई द्वारा धरना प्रदर्शन करके आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें सरकार के खिलाफ तथा प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला गया। पिछले दिनों सरकार ने अपनी पीठ थपथपाने के लिए लंज कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया और उद्वघाटन कर दिया।
लंज कॉलेज जो स्कूल में चल रहा था उसे शिफ्ट कर दिया तथा खूब वाहवाही लूटी लेकिन पिछले दिनों फिर से कॉलेज दोबारा पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया था। इसी के चलते आज एसएफआई ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्य तौर पर अध्यापको के रिक्त पदों को भरने की मांग, पीटीए फीस वृद्धि तथा कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुए।
एसएफआई लंज संयोजक अभिषेक ने कहा कि बिना तैयारी के कॉलेज शिफ्ट कर दिया यहां न तो शौचालय की व्यवस्था थी और न ही पानी की व्यवस्था थी। नई बिल्डिंग में बिजली की भी व्यवस्था नही है।
एसएफआई जिला सचिव रजनी का कहना है कि पिछले लंबे समय से छात्रों को नए महाविद्यालय भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। किन्तु जब महाविद्यालय भवन को शिफ्ट किया गया तो ना ही शोचालय की सही व्यवस्था की गई और न ही पीने के पानी की और साथ ही उन्होंने कहा इस साल विज्ञान विषय की पाठ्यक्रम महाविद्यालय में शुरू की गई है। किन्तु अभी तक कोई भी प्रयोगशाला भी तेयार नहीं हुई है।
जबकि ये सब मूल रूप से महाविद्यालय में छात्रों के लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने केवल अपनी वाहवाही लूटने के लिए छात्रों के साथ खिलवाड़ किया है। यदि छात्रों को आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो एसएफआई आम छात्रों को लाभांवित करतें हुए एक बड़े आंदोलन के तहत जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेवार सरकार होगी।
रजनी ने कहा कि लंज में आज आधे प्रोफेसरों के पद खाली चले हैं और पीटीए के नाम पर लूट की जा रही है। इसी के खिलाफ आज धरना हुआ है। एसएफआई ने चेतावनी दी है कि यदि फिर भी ये मांगे नही मानी तो एसएफआई भूख हड़ताल पर भी बैठेगी।
आपको बता दें कि पिछले कल भी एसएफआई द्वारा लंज महाविद्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया गया था और आज भी धरना हुआ है। इसी के साथ एसएफआई ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में एसएफआई भूख हड़ताल पर बैठेगी।
