RS बाली ने नगरोटा बग्वा के चंगर के लिए दी एम्बुलेंस

--Advertisement--

Image

पिता की बेरोजगारी की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी, केंद्र से 50 लाख करवाए नगरोटा के लिए सेंगशन , कॉलेज के लिए 15 बैंच , यूथ क्लब को 10,000 देने की घोषणा व चंगर के लिए बस की सुविधा की कही बात, पिता की पट्टिका तोड़ने वालों को माफ नही करूंगा , अधिकारियों को लेनी चाहिए जिमेदारी – आरएस बाली

नगरोटा बगवां – राजीव जसवाल 

ये आवाज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से निकल कर हिमाचल के कोने कोने तक पहुंची है। AICC सचिव आरएस बाली ने एक बार फिर पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र बाबा बडोह में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां जैसे ही आरएस बाली पहुंचे लोगों को स्वर्गीय जीएस बाली की एक बार फिर याद आ गई।

लोगों ने आरएस बाली का जोरदार स्वागत तो किया ही, साथ ही कई लोगों की आंखे इसलिए भी नम हो गईं कि शायद वो अपने नेता स्वर्गीय जीएस बाली को आज भी नहीं भूल पा रहे हैं।

जनसंवाद कार्यक्रम में आरएस बाली ने बेरोजगारों की आवाज बुलंद करते हुए अच्छे दिन लाने की नहीं बल्कि अच्छे दिन बनाने की बात कही।

उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि वो स्वर्गीय जीएस बाली के नक्शे कदम पर चलते हुए बेरोजगारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। आखिर नगरोटा बगवां का नाम पूरे हिंदुस्तान में कैसे गूंजा और कैसे इस विधानसभा क्षेत्र का झंडा हर प्रदेश में बुलंद हुआ।

आरएस बाली ने जनसंवाद कार्यक्रम में इसका भी जिक्र किया। जीएस बाली को कर्मयोगी और विकासपुरुष की उपाधि कैसे मिली। आरएस बाली ने नगरोटा बगवां की जनता को इसका एहसास एक बार फिर करवाया।

उन्होंने कहा कि हम अच्छे दिन लाने की बात नहीं करते, अच्छे दिन बनाने की बात करते हैं। मेरा सपना है मैं बेरोजगारी की लड़ाई लड़ता रहूंगा मुझे युवाओं की चिंता है।

आरएस बाली यहीं नहीं रुके उन्होंने नगरोटा बगवां के लिए कई घोषणाएं भी कर दीं.बच्चों से लेकर युवाओं के लिए आर्थिक सहयोग देने का वादा किया,साथ ही लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था करने की भी बात कही।

चंगर क्षेत्र के लोगों के लिए जीएस बाली के किए हुए विकास कार्य आज भी दिखते हैं। इससे पहले भी चंगर क्षेत्र को इंटरनेट से जोड़कर आरएस बाली ने युवाओं की एक बड़ी समस्या को दूर करने की कोशिश की थी।

इसी कड़ी में एक बार फिर जिस तरह से आरएस बाली ने लोगों के हित में घोषणाएं की हैं । जाहिर है कि स्वर्गीय जीएस बाली का सपना पूरा होने से अब कोई नहीं रोक सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...