PG कॉलेज के स्टोर में मिली शराब की खाली बोतलें, छात्रों ने की कार्रवाई की मांग

--Advertisement--

PG कॉलेज के स्टोर में मिली शराब की खाली बोतलें, छात्रों ने की कार्रवाई की मांग।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर जिले के नाहन पीजी कॉलेज में शराब की खाली बोतलें मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टोर में शराब की बोतलें पड़ी नजर आ रही हैं।

इसको लेकर कॉलेज के छात्रों ने वीरवार को प्रिंसिपल को शिकायत सौंपते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।महाविद्यालय के छात्र पारस, निखिल व कमल सहित अन्य छात्रों ने आरोप लगाए है।

उन्होंने बताया कि कॉलेज कैंटीन के कर्मचारी शराब का सेवन करते हैं। इससे खाने की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है, जिससे आए दिन छात्रों को खराब भोजन को लेकर शिकायत करनी पड़ती है।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी संस्थानों के 1500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ के सेवन पर रोक होती है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

कॉलेज के छात्रों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और कॉलेज का माहौल सुरक्षित और अनुशासित बना रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...