
नवीन चैाहान – नई दिल्ली
जतिन कादियान के नाबाद 133 व गवनीश खुराना 4/29 के दम पर पेलिकन्स क्लब ने डीडीसीए लीग मैच में यंग क्रिकेटर्स सीसी को 29 रनों से हरा दिया।
पहले खेलते हुए पेलिकन्स क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 237 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया।
जतिन कादियान ने 133 व विकास राना ने 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। नमित व गौतम ने 2-2 विकेट लिए।
237 रनों का पीछा करते हुए यंग क्रिकेटर्स ने काफी अच्छी शुरूआत की, वंश मेहरा ने 126 रनों की शानदार पारी खेली परन्तु अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 37.1 ओवर में 210 रनों पर सिमट मैच 29 रनों से गंवा बैठी।
गवनीश खुराना ने 29 रन देकर 4 और जतिन कादियान ने 43 रन देकर 2 विकेट लिए।
सक्षिप्त स्कोर:
पेलिकन्स क्लब: 6/237 ओवर 40, जतिन कादियान 133, विकास राना 53, नमित गुप्ता 2/36, गौतम सक्सैना 2/52
यंग क्रिकेटर्स सीसी: 10/210 ओवर 37.1, वंश मेहरा 126, सौरव भण्डारी 24, गवनीश 4/29, 2/43
