Operation Kaveri: सूडान से 1100 भारतीयों की वतन वापसी, आंखों में घर लौटने की खुशी

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चैाहान

भारत ने अब तक ऑपरेशन कावेरी के तहत हिंसा प्रभावित सूडान से करीब 1100 नागरिकों को भारतीय नौसेना के जहाजों और वायु सेना के विमानों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला है।

भारतीय वायुसेना का सी-130जे विमान 128 भारतीयों को लेकर जेद्दाह पहुंचा, जबकि आईएनएस तेग भारतीयों के पांचवें जत्थे सहित 297 यात्रियों को लेकर कल रात सूडान बंदरगाह से रवाना हुआ।

बचाव कार्यों की निगरानी के लिए जेद्दा में मौजूदा विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट में कहा कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि जेद्दा पहुंचे सभी भारतीयों को जल्द से जल्द भारत भेजा जाए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि चौथी आईएएफ सी-130जे उड़ान 128 यात्रियों के साथ पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुई।

ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से निकाले जाने वाले भारतीयों का यह छठा जत्था है। इसके बाद अब तक कुल लगभग 1100 लोगों को सूडान से निकाला गया है।

इस बीच मुरलीधरन ने खार्तून में गोलीबारी में मारे गए भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टाइन के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय वायुसेना के सी130 जे विमान द्वारा जेद्दा पहुंचे सूडान में मारे गए एक भारतीय अल्बर्ट ऑगस्टाइन के परिवार से मिला।

परिवार के कोच्चि पहुंचने के लिए तुरंत टिकट का इंतजाम किया। उन्होंने ट्वीट किया कि परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। ऑपरेशन कावेरी तब तक जारी रहेगा जब तक हम उन सभी भारतीयों को नहीं बचा लेते जो घर वापस आना चाहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...