
हिमखबर – डेस्क
नेशनल हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू होगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.nhpcindia.com पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक NHPC Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 410 पदों को भरा जाएगा.
NHPC Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 5 जनवरी
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 25 जनवरी
NHPC Recruitment 2023 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 410
NHPC Recruitment 2023 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
NHPC Recruitment 2023 के लिए आयुसीमा
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयुसीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
NHPC Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस रु. 295/-
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम- शून्य
NHPC Recruitment 2023 के लिए वेतनमान
उम्मीदवार जो भी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित होते हैं, उन्हें वेतन के तौर पर रुपये 50,000-3% से 1,60,000 रुपये दिए जाएंगे.
NHPC Recruitment 2023 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन उनके द्वारा GATE/CLAT/UGC NET या प्रासंगिक योग्यता में प्राप्त अंकों की योग्यता के आधार पर किया जाएगा.
