
सुंदरनगर – डॉली चौहान
सुंदरनगर में चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे-21 पर सलापड़ में चलती बाइक से गिरने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विद्या देवी (60) पत्नी जीत राम गांव व डाकघर धौनाकोठी जिला बिलासपुर अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर सुंदरनगर की ओर आ रही थी।
इस दौरान सलापड़ फायर स्टेशन के पास महिला को चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिरकर बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में महिला को सुंदरनगर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच पुलिस की ओर से शुरू कर दी गई है।
