MLA की बिरादरी की अनोखी पहल, शादियों में DJ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

--Advertisement--

पांवटा साहिब – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में बाहती समुदाय ने एक अनोखी पहल की है। बिरादरी ने शादी समारोह में डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके पीछे एक खास वजह बताई गई है।

दरअसल, के पांवटा साहिब के हरिपुर में बाहती विकास युवा मंच द्वारा 27 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शादी समारोह में डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

बाहती विकास युवा मंच का मानना था कि डीजे के इस्तेमाल की वजह से बुजुर्ग और हृदय रोगी शादी कार्यक्रम में शामिल होने से गुरेज करते हैं। बिरादरी ने बुजुर्गों व मरीजों की शादियों में शिरकत को लेकर यह निर्णय लिया है।

आपको बता दें कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में बाहती बिरादरी का खासा प्रभाव है। बाहती बिरादरी से ही विधायक चुना जाता है। एक दो मर्तबा ही गैर बाहती इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक बना है।

2022 के चुनाव में अंदर खाते कांग्रेस की लहर होने के बावजूद भी इस विधानसभा क्षेत्र से बाहती बिरादरी के सुखराम चौधरी ने जीत दर्ज की थी। बाहती युवा मंच के अध्यक्ष नंदलाल व अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि डीजे की वजह से शादी में आए बुजुर्ग और हृदय रोगियों को परेशान होना पड़ता है।

ऐसे में ये रोगी शादी में आने से परहेज करते हैं। लिहाजा अब शादी में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। उधर स्थापना दिवस के मौके पर युवाओं को नशे से दूर रखने के खिलाफ अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...