Kargil Diwas: सीएम जयराम बोले- हमीरपुर में शहीद स्मारक बनाने के प्रस्ताव पर होगा उचित निर्णय

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

कारगिल दिवस पर हमीरपुर राज्‍यस्‍तरीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुबह पौने ग्‍याहर बजे के करीब हमीरपुर पहुंच कर बलिदानियों को याद किया। मुख्यमंत्री ने शहीद मृदुल सहित प्रदेश के 52 बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम ने शहीद स्‍मारक पर पहुंचकर बलिदानी मृदुल की प्रतिमा पर पुष्‍प अर्पित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा शहीदों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवार के सदस्‍यों को हर संभव सुविधाएं प्रदान कर रही है। कारगिल विजय आपरेशन में देश सहित प्रदेश के जवानों ने अदम्‍य साहस का परिचय दिया था। भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान की सेना को खदेड़ दिया था।

इसके बाद टाउन हॉल में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल ही में आयोजित राज्य स्तरीय कारगिल दिवस समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान सीएम जयराम ने शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सीएम ने शौर्य चक्र विजेता हवलदार नरेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया।

सीएम ने कहा कि हमीरपुर में शहीद स्मारक बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास आया है। प्रस्ताव का अवलोकन करने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।  भाजपा नेताओं के पार्टी छोड़ने पर सीएम ने कहा कि चुनावी समय है, ऐसे में लोगों का जाना-आना लगा रहता है। पूर्व में भी ऐसा होता रहा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और देश में मजबूत है।

बीजेपी के झंडे लगाने पर कर्नल एसएस राणा ने किया विरोध

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर  बीजेपी के झंडे लगाने पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे कर्नल एसएस राणा ने विरोध जताया। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर को फोन कर तुरंत राजनीतिक पार्टी के झंडे हटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शहीदों के नाम पर राजनीति न की जाए। कारगिल विजय दिवस पर कर्नल सरवन सिंह राणा श्रद्धांजलि देने सुजानपुर से हमीरपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शूरवीरों के लिए हिंदोस्तान राजनीतिक पार्टी से उपर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...