JOA परीक्षा के दौरान नकल कर रहा निजी कालेज का शिक्षक साथी के साथ गिरफ्तार, ऐसे आया पकड़ में

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

मंडी जिला के सुंदरनगर में महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक (एमएलएसएम) महाविद्यालय में बनाए गए दो केंद्रों में से एक केंद्र के कमरा नंबर 206 में JOA (जूनियर आफिस असिस्टेंट) की इस परीक्षा में बैठे परीक्षार्थी से परीक्षा के पूछे गए सवालों के जवाब बरामद हुए हैं।

एसडीएम के निर्देशों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षा में नकल कर रहे परीक्षार्थी और उस तक सवालों के जवाब पहुंचाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों केंद्रों की आंसर शीटों और प्रश्नपत्रों को भी सील कर दिया है।

बता दें कि जेओए की परीक्षा के लिए सुंदरनगर के एमएलएसम कालेज में दो केंद्र बनाए गए थे। दोनों केंद्रों में कुल 680 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हुए थे। 11 से एक बजे तक होने वाली इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही केंद्र में जाने दिया गया।

करीब साढ़े 12 बजे केंद्र-एक में परीक्षा देने बैठे युवक ने वहां ड्यूटी पर तैनात महिला प्राध्यापक से शौचालय जाने का आग्रह किया। शौच से आने के बाद युवक परीक्षा में बैठ गया।

प्राध्यापक को उस पर नकल का संदेह होने पर उन्होंने अपने उच्च अधिकारी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जब परीक्षा अधीक्षक कमरे में युवक की तलाशी लेने लगे तो युवक कालेज के एक प्राध्यापक के साथ हाथापाई कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मौजूद शिक्षकों ने किसी तरह उसे काबू कर लिया।

इसके बाद सूचना मिलते ही कालेज पहुंची पुलिस ने युवक के बताने पर उसे उसके अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एसडीएम सुंदरनगर की सूचना के बाद उपायुक्त अङ्क्षरदम चौधरी और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी कालेज पहुंचे और सभी प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर दिया। परीक्षा के जवाबों के साथ पकड़ा गया युवक एक निजी कालेज का शिक्षक बताया जा रहा है।

क्या कहते हैं कालेज प्राचार्य

एमएलएसएम कालेज प्राचार्य डा. सीपी कौशल ने बताया कि सारे मामले की सूचना पुलिस और मंडी प्रशासन को दी गई है।

क्या कहती हैं एसपी

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। सभी प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को भी सील कर दिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ाएगी। इस मामले के तार कहां-कहां किससे जुड़े हुए हैं, इसकी भी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...