JCB से स्वां खड्ड के बांध को उखाड़ मलकियत भूमि से रास्ता बनाकर अवैध खनन, 6 के खिलाफ FIR

--Advertisement--

ऊना, 2 अगस्त – अमित शर्मा

पुलिस थाना हरोली के तहत कांटे में जेसीबी मशीन की मदद से स्वां खड्ड बांध को उखाड़कर मलकियत भूमि पर रास्ता बनाकर अवैध खनन करने का मामले सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में दीपा निवासी कांटे ने बताया कि हमारे गांव में बांध के साथ मलकियत भूमि है। जिसका कुछ हिस्सा हिस्सा स्वां नदी से जोड़ने वाले चैनेलाइजेशन बांध के अंदर भी आ गया है।

महिला का कहना है कि गांव का ही जरनैल सिंह, ठाकरां का जितेंद्र कुमार, पालकवाह का नरेश कुमार व सूरज कुमार और जसविंदर सिंह निवासी करमपुर ने रमन कुमार निवासी टाहलीवाल की जेसीबी मंगवा कर पालकवाह कांटे की खड्ड व हमारी जमीन के पास से गुजर रहे बांध को उखाड़ कर फेंक दिया।

इतना ही नहीं, हमारी जमीन में से अवैध खननकारियों द्वारा रेत से भरे ट्रैक्टर निकालने के लिए दोनों तरफ से रास्ता बना लिया गया।

डीएसपी हरोली के बोल 

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...