IOCL में निकली अप्रेंटिस के 2700+ पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन; जानें योग्यता

--Advertisement--

2755 पदों पर 12वीं पास बिना एग्जाम पाएं नौकरी

हिमखबर डेस्क

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने देशभर की अलग-अलग रिफाइनरियों में अप्रेंटिस के 2755 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। यह मौका खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा के बाद इंडस्ट्री में ट्रेनिंग के जरिए करियर बनाना चाहते हैं।

आईओसीएल ने रिफाइनरी-वाइज पदों की विस्तृत लिस्ट जारी की है। सबसे ज्यादा 707 पद पानीपत रिफाइनरी में और 583 पद गुजरात रिफाइनरी में निकले हैं। इसके अलावा मथुरा, बरौनी, हल्दिया, डिगबोई, पारादीप, बोंगाईगांव और गुवाहाटी रिफाइनरी में भी अच्छे खासे पद उपलब्ध हैं।

कुल पदों की संख्या 2755 निर्धारित की गई है। अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 12वीं पास, आईटीआई या डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। अप्रेंटिस पदों के लिए ट्रेनिंग अवधि पद के अनुसार 12 से 24 महीने तय की गई है। इस दौरान उम्मीदवारों को आईओसीएल के अप्रेंटिस नियमों के मुताबिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाला यह भत्ता अलग-अलग ट्रेड के अनुसार बदल सकता है। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। आईओसीएल उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर करेगा। सबसे पहले उम्मीदवारों के शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद शार्टलिस्ट उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद फाइनल चयन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...