शिमला, 3 अक्तूबर – नितिश पठानियां
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2023 सत्र के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री/बैचलर डिग्री, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में नव प्रवेश तथा पुनः पंजीकरण के लिए छात्रों को एक और अवसर प्रदान किया है।
अब छात्र 10 अक्टूबर 2023 तक प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए लिंक इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यूनिवर्सिटी वर्तमान सत्र जुलाई 20323 के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को बीए/बीकॉम/बीएससी कार्यक्रमों में मुफ्त शिक्षा की सुविधा भी प्रदान कर रही है।
अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केन्द्र से या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 व 2624613 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

