IGMC में नशे से कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

शिमला, 14 दिसंबर – नितिश पठानियां 

आईजीएमसी में एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। नशे की वजह से कर्मचारी की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक राजकुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार राजकुमार आईजीएमसी के आपातकाल विभाग में वार्ड बॉय की ड्यूटी करता था। वह करीब 35 वर्ष का था।

बुधवार को उसे आईजीएमसी में नशे की हालत में दाखिल करवाया था। गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। राजकुमार की मां का दो साल पहले निधन हुआ था। उसके बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रह रहा था।

आईजीएमसी के सीएमओ डॉक्टर महेश ने बताया कि राजकुमार आईजीएमसी में कर्मचारी था। उसे पिछले कल दाखिल करवाया गया था और आज उसकी मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...