IAS अधिकारी संदीप नेगी का निधन, किडनी की बीमारी से थे ग्रसित

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं डाॅ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुल सचिव संदीप नेगी (47) का बुधवार को पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे‌।

कुछ समय पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका था। मगर इंफैक्शन के कारण वह बीमारी से उभर नहीं पाए। संदीप नेगी मूल रूप से जनजातीय जिला किन्नौर के रिब्बा के रहने वाले थे।

हिमाचल सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि संदीप नेगी ने प्रदेश सरकार में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए पूरी कुशलता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक समर्पित भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी खोया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...