शिमला, 31 अक्टूबर – नितिश पठानियां
करवाचौथ से एक दिन पहले शिमला के उपनगर बालूगंज में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शीला कश्यप (56 साल) निवासी धार कुफ्फर समरहिल के तौर पर हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा दोपहर एक बजे के करीब एमएलए क्रॉसिंग के पास सीएमपी चेक पोस्ट के सामने हुई। महिला धमून-शिमला बस में सवार थी। इसी बीच महिला क्रासिंग के पास बस से उतरी।
महिला ने उतरते ही सड़क काे क्रॉस करने की काेशिश की, उतने में ड्राइवर ने बस चला दी। जिससे महिला बस की चपेट में आ गई। महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।

