HRTC परिचालक ने दो महिला सवारियों से वसूला गलत स्टेशन का किराया

--Advertisement--

बिलासपुर,15 जनवरी – सुभाष चंदेल

जनपद में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) परिचालक द्वारा दो महिला सवारियों से अधिक किराया वसूलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस (HP 64-4174) दिल्ली-मनाली रूट पर चलती है।

बस के परिचालक ने दो महिलाओं को गलत जगह का टिकट काट कर दिया। इतना ही नहीं ग्रीन कार्ड होने के बावजूद भी महिलाओं से अधिक किराया व एक महिला की बेटी माइनर थी जिसका आधा टिकट काटा जाना था।

गौरतलब है कि बस नवनिर्मित किरतपुर नेरचौक फोरलेन वाले रास्ते से आई व टिकट टाली जकातखाना फ्लाईओवर से नौणी चौक तक का सफर जारी किया गया। टिकट पर बनेर नामक स्टेशन से नौणी चौक तक के सफर का किराया वसूल किया गया, जबकि बनेर स्टेशन पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर स्थित है।
महिला सवारियों का कहना है कि जहां का किराया वसूला गया उस रास्ते से होकर बस जाती ही नहीं है तो गलत तरीके से किराया क्यों वसूला जाता है। उनका कहना है कि महिला सवारियों के पास ग्रीन कार्ड भी मौजूद है। बावजूद इसके 45 रुपए किराया जकातखाना से नौणी चौक तक वसूल कर लिया गया।

इस दूरी का नार्मल किराया 20 रुपए बनता है और ग्रीन कार्ड के तहत 18 रुपए किराया बनता है। उक्त स्टेशन के बीच की दूरी मात्र 8 से 9 किलोमीटर बनती है। हैरानी की बात यह है कि परिचालक ने महिलाओं से गलत स्टेशन का किराया वसूला है।

इस बारे में एचआरटीसी प्रबंधन को लिखित शिकायत भेजी गई, ताकि आम पब्लिक के साथ इस तरह की लूटपाट न हो। ऐसे में महिलाओं का कहना है कि इस तरह के परिचालकों पर गलत तरीके से किराया वसूलने पर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...