
ज्वाली- अनिल छांगू
अब बस भी करो,क्यों हमारी जान लेने पर तुले हो सरकार। शायद हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें यही कहती हुई रोजाना कहीं न कहीं सवारियों के बोझ के कारण दम तोड़ रही हैं।
बुधवार को नूरपुर डिपो की इंदौरा से धर्मशाला जाने वाली बस ज्वाली – देहरा मार्ग पर हार नामक स्थान पर दम तोड़ गई।
प्रेशर पाइप फट जाने के कारण बस बन्द हो गई, जिस कारण बस में बैठी सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद पीछे से आ रही अन्य बस सवारियों को बैठाकर उनके गंतव्यों की तरफ भेजा गया।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की 90 प्रतिशत बसें अपनी आयु पार कर चुकी हैं तथा सरकार द्वारा जानबूझ कर इन कंडम बसों को चलाकर चालक-परिचालक सहित सवारियों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है।
