HRTC के 1109 कर्मचारी रेगुलर, इन्हें मिला तोहफा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एचआरटीसी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। निगम ने दो साल का अनुबंध पूरा करने वाले 1109 कर्मचारियों को रेगुलर कर दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए हैं। रेगुलर होने वाले कर्मचारियों में चालक-परिचालकों के अलावा वर्कशॉप में तैनात कर्मचारी शामिल हैं।

निगम ने 31 मार्च, 2024 को दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मियों को नियमित किया है। निगम प्रबंधन ने मंडलीय स्तर पर नियमितीकरण के मामलों पर विचार किया और लंबी प्रक्रिया के दौरान कर्मियों के दस्तावेज खंगाले गए, जिसके बाद इन्हें नियमित किया गया।

ये कर्मचारी हुए पक्के

निगम ने मुख्यालय स्तर पर 6 कार्य प्रबंधक, एक अधीक्षक भंडार, 10 कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी, 4 चालक, 457 परिचालक, 534 कनिष्ठ तकनीशियन, 83 कर्मशाला सहायकों को नियमित किया गया है। एचआरटीसी जेसीसी के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कर्मियों के नियमितीकरण के लिए निगम प्रबंधन का आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बेरोजगारों को बड़ा झटका, ‘पशु मित्र’ भर्ती की शारीरिक परीक्षा पर रोक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र’...

पालमपुर कॉलेज में रोजगार मेला कल, 27 कंपनियां देंगी नौकरियां

पालमपुर - बर्फू  शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर...

एचआरटीसी की बस में टिकट मांगने पर विवाद, युवती ने कंडक्टर को मारा थप्पड़

हिमखबर डेस्क  एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में लड़की से...