HRTC की बस रोहडू बरसील में हादसे का शिकार, 35 घायल, 20 को ईलाज के लिए अस्पताल में करवाया दाख़िल

--Advertisement--

शिमला, 02 जून – नितिश पठानियां 

राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। हादसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक की सूझबूझ से सवारियों की जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (HP 10B-6851) तांगणू से चिडगांव रोहड़ू जा रही थी।

इसी दौरान सुबह जब बस बरशील कैंची के समीप पहुंची तो अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ से बस को कंट्रोल किया और एक जगह बस को चट्टान से टकराकर रोक दिया।

बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस में सवार कुछ लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...