HPTU : अब 17 जुलाई से शुरू होगी बी फार्मेसी के पहले चरण की काउंसलिंग

--Advertisement--

हमीरपुर – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया है।

प्रदेश भर में भारी बरसात के चलते इस सप्ताह की सभी काउंसलिंग स्थगित की गई है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार अब बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग प्रक्रिया 17 व 18 जुलाई को होगी।

वहीं, बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) जेईई मेन के आधार पर पहले चरण की काउंसलिंग 19 व 20 जुलाई को होगी, जबकि एचपीसीईटी के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग 21 व 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव ने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल में कुछ बदलाव किया है।

सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि काउंसलिंग प्रक्रिया का नया शेड्यूल तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख लें। जिस श्रेणी और पात्रता के आधार पर अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहता है, उस तिथि को ध्यान से देखकर ही अभ्यर्थी तकनीकी विवि परिसर में आए। तिथि से आगे-पीछे आने वालों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।

इसके अलावा तकनीकी विवि ने पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए प्रवेश विवरणिका भी वेबसाइट पर अपडेट की है, जिसे अभ्यर्थी देख सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को बताए स्थान पर आना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...