HPPERC चेयरमैन मेजर जनरल अतुल कौशिक के 30 वर्षीय बेटे का निधन

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के चेयरमैन अतुल कौशिक के 30 वर्षीय बेटे के आकस्मिक निधन की दुखद खबर है। समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय प्रबल कौशिक का निधन चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में शनिवार सुबह हुआ है। पारिवारिक जानकारी के मुताबिक प्रबल कौशिक करीब एक माह से बुखार से पीड़ित था। इसके बाद उसे चंडीगढ़ ले जाया गया।

शनिवार करीब 10:30 बजे तक पार्थिव देह को नाहन शिवपुरी स्थित आवास पर लाया जाएगा। परिवार की जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मेजर जनरल कौशिक के इकलौते बेटे के निधन पर परिवार सदमे में है। बता दें कि दिवंगत प्रबल कौशिक की दादी प्रतिभा कौशिक भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हैं, जो जनसंघ के समय से ही विचारधारा से जुड़ी हुई है।

गौरतलब है कि भाजपा नेत्री प्रतिभा कौशिक के छोटे बेटे एडवोकेट संदीप कौशिक का 2007 में परवाणू के नजदीक सड़क हादसे में निधन हो गया था। 2006 में पति आरसी कौशिक ने संसार को त्यागा था।

उधर, एक अन्य जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय दिवंगत प्रबल कौशिक का करीब एक साल पहले ही विवाह हुआ था। कोविड संकट के दौरान मनाली में सूक्ष्म तरीके से शादी हुई थी, दिवंगत प्रबल की पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं।

बताया रहा है कि मेजर जनरल शुक्रवार को टूर पर थे। दिवंगत प्रबल एक निशानेबाज भी था ,जो विदेश में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटा था। राजनीतिक हल्को में भी शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...