HP Police Paper Leak: पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया मास्‍टरमाइंड, किस तरह नेटवर्क सेट किया होगा खुलासा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल पुलिस ने आरोपित को उत्‍तर प्रदेश के बनारस से देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपित के साथ उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दोनों आरोपितों को धर्मशाला लाया जा रहा है व आज इन्‍हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपित से तहकीकात करेगी कि किस तरह से पेपर लीक हुआ और उन्होंने किस तरह से नेटवर्क सेट किया था, जिसके चलते पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में हुए भर्ती तंत्र को आरोपितों ने आसानी से तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि एसआइटी ने पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शिव बहादुर को बनारस से बीती रात गिरफ्तार किया। उसके साथ उसके अन्य साथी अखिलेश को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपितों को धर्मशाला लाया जा रहा है, धर्मशाला पहुंचने के बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस इन्‍हें रिमांड पर लेगी व पूरे मामले का पटाक्षेप पूछताछ में होगा।

इससे पहले पुलिस ने जिला सोलन में पेपर लीक मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ऐसे युवकों को निशाना बनाया है, जिनके नंबर अधिक आए हैं और जो टॉपर रहे हैं, पुलिस ऐसे युवकों से पूछथाछ कर रही है।

65 से अधिक अंक लेने वाले युवकों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब तक मामले में 26 के करीब आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ कर आगामी छानबीन कर रही है। मास्टर माइंड को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...