Himachal:धूप खिलने से दिन के साथ रात को भी होने लगा गर्मी का एहसास

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने से दिन व रात के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी के बाद ऊना का पारा 27 डिग्री से पार हो गया है। ऊना के साथ-साथ सुंदरनगर, भुंतर व बिलासपुर में भी दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में दिन के अलावा रात के समय भी ठंड का प्रकोप कम होने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 17 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिले रहने की संभावना जताई जा रही है।  प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ बना रहा।

चटक धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भुंतर, सोलन, बिलासपुर के पारे में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों के तापमान में बुधवार के मुकाबले गिरावट आई है। चंबा, डलहौजी व केलांग के तापमान में बुधवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। केलांग के तापमान में बुधवार के मुकाबले तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 17 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिली रहेगी।

कहा, कितना तापमान

जिला  अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    18.0       7.0

सुंदरनगर  25.2       4.4

भुंतर       25.0       3.6

कल्पा     15.0       0.4

धर्मशाला  18.2       6.4

ऊना       27.2       6.0

नाहन      22.8       10.5

सोलन     24.0       3.8

कांगड़ा    23.1       7.2

बिलासपुर 25.0       7.5

हमीरपुर   24.7        7.2

चंबा       22.7       5.9

डलहौजी 11.6       7.8

केलांग     04.5       -6.6

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...