Good_News : 2024 में मिलेगी BSNL की 5G सुविधा, अगले 6 महीने में कनेक्टिविटी में आएगा सुधार

--Advertisement--

शिमला, 15 मई – नितिश पठानियां

निजी ऑपरेटरों के बाद अब बीएसएनएल भी 5G सेवाएं प्रदान करने वाला है। 2024 तक बीएसएनएल की 5जी सेवा मिलनी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बीएसएनएल अगले छ महीने में अपनी कनेक्टिविटी में भी सुधार करने वाला है। ताकि कॉल ड्रॉप और सिग्नल की परेशानी से उपभोक्ताओं को न जूझना पड़े।

यह बात सोमवार को शिमला में आयोजित बीएसएनएल के भारत फाइबर चैंपियनशिप लीग सम्मान समारोह 2023 के दौरान बीएसएनएल के सीएमडी प्रवीण कुमार पुरवार ने कही।

प्रवीण कुमार ने कहा कि बीएसएनएल ने आगामी 3 वर्षो में बीएसएनएल का टारगेट मार्केट शेयर 15 से 20 फीसदी बढ़ाने का है, जबकि हिमाचल में डेढ़ गुन्ना का टारगेट रखा गया है।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सिग्नल को बेहतर बनाने के लिए लगभग 900 के लगभग स्थानों पर 4 सेचुरेशन की नई साइट तैयार की जा रही हैं जो 5जी में भी अपडेट होंगी, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतरीन सिग्नल मिलेगा।

इस दौरान बीएसएनएल ने देश भर में बेहतरीन काम करने वाले अपने एफटीटीएच के पार्टनर को सम्मानित भी किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...