Ex CM वीरभद्र सिंह को सोशल मीडिया पर युवक ने लिख दी गाली, कार्रवाई की मांग

--Advertisement--

Image

सोलन, जीवन वर्मा

 

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ बद्दी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की है। सबसे बड़ी बात यह है यह युवक कांग्रेस पार्टी से संबंधित राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखता है।

 

इस कारण पार्टी में ही बवाल खड़ा हो गया है। युवक ने अपने फेसबुक अकाऊंट से एक के बाद एक पोस्ट की है लेकिन एक पोस्ट में तो पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है।

 

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी परवाणु को शिकायत कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

उक्त युवक द्वारा पहले की गईं 2-3 पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम तो नहीं लिखा था लेकिन एक पोस्ट में उन्होंने नाम के साथ गाली ही लिख दी। इस कारण वीरभद्र सिंह समर्थक भी आहत हैं।

 

बावा हरदीप ने कहा कि युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है ताे कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। 6 बार रहे मुख्यमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की शब्दावली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

डीएसपी परवाणु योगेश रोल्टा ने बताया कि इंटक प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की ओर से शिकायत मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...