CM सुक्खू ने उठाया मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित 14 साल के किशोर के इलाज का जिम्मा

--Advertisement--

Image

शिमला, 03 मार्च – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित 14 वर्षीय बच्चे के उपचार के लिए हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

हमीरपुर जिला के बड़सर क्षेत्र के निवासी प्रेम लाल ने अपनी धर्मपत्नी सहित शुक्रवार प्रातः मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें अवगत करवाया कि उनका बेटा अरुण मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बच्चे का उपचार करवाने में सक्षम नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रेम लाल को आश्वस्त किया कि बच्चे के इलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...