चम्बा – भूषण गुरुंग
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) यूनिट सुरगानी ने अपना स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जवानों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस मौके पर समारोह में बैरा सिउल पावर स्टेशन सुरंगानी के परियोजना प्रमुख के.टी. राजाह पंडियन, समूह महाप्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में एनएचपीसी प्रबंधन के अन्य पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई बीएसएचईपी सुरंगानी ने आज एक भव्य समारोह के साथ अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमे परेड के बाद मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी। स्थापना दिवस समारोह का आयोजन राजेंद्र कुमार चूरिया, उप कमांडेंट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई बीएसएचईपी सुरंगानी के देख-रेख में किया गया।
मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सेवा के अपने मिशन के प्रति केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता और समर्पण को रेखांकित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने पिछले कुछ वर्षों में बल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, भारत के सुरक्षा परिदृश्य में इसके असाधारण योगदान पर जोर दिया।
उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अथक परिश्रम करने वाले कर्मियों की अटूट निष्ठा की भी प्रशंसा की, जो लगातार उभरती चुनौतियों का सामना करते हुए और व्यावसायिकता का परिचय देते हैं।