
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को केंद्र से मिला खुला हाथ, जो चाहे वो कर सकते हैं, राजेन्द्र राणा की कांग्रेस में कोई नहीं सुनता, बिक्रम ठाकुर बोले सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा के निर्माण कार्य शुरू, श्रेय केवल भाजपा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को।
देहरा – आशीष कुमार
हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड पर बोलते हुए कहा कि अगर कोई शिकायत गई होगी तभी सीबीआई की रेड पड़ी है और वह सच्चे- पक्के होंगे तो सब ठीक होगा।
उन्होंने कहा कि किसी के ऊपर झूठे आरोप लगाने से ईडी और सीबीआई कभी रेड नहीं करती। अगर आम आदमी पार्टी के नेता ईमानदार हैं तो उनको डर किस बात का है।
सुजानपुर के विधायक व कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए बिक्रम ठाकुर ने कहा कि राजेन्द्र राणा उस पार्टी के विधायक हैं जिनकी न कोई केंद्र में सुनता है और न ही प्रदेश में कोई सुनता है।
बिक्रम ठाकुर ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में राज कर रही है। दिल्ली में हमारा हाईकमान है और हम उनकी बात को मानते हैं।
दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के एक ही समय में चार लोग बोलते हैं की हम मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन भाजपा में ऐसा सिस्टम नहीं है। हमें कोई हाईकमान से निर्देश आता है तो हम उसे मानते हैं।
वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुला हाथ केंद्र ने दिया है। मुख्यमंत्री अपनी मर्जी से जो करना चाहें कर सकते हैं। कांग्रेसी ऐसी बातों से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी को बनने में कितना लम्बा समय लगा है यह आप सब लोग जानते हैं। फॉरेस्ट के केस क्लेयर करने में भी कितना लम्बा समय लग गया है। लेकिन अब टेंडर खुलने के बाद जमीन के ऊपर काम शुरू हो गया है। इसलिए अब कांग्रेसियों को बोलने का मौका मिल गया है।
यह लोग इसको चुनावी स्टंट बता रहे हैं। यहां एक भव्य सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण होगा और अच्छे कोर्स भी चलेंगे। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा का धरातल पर काम शुरू हुआ है। लेकिन मैं इसका श्रेय नहीं लूंगा।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जाता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
लेकिन जिन लोगों ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम पर केवल राजनीति की है उनको इसका कोई श्रेय नहीं जाएगा। यह काम आज शुरू केवल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की बजह से यहां पहुंचा है।
