Breaking : सुक्खू सरकार ने बदले 17 HAS, 9 SDM इधर-उधर, मुरारी लाल हटे शाहपुर SDM पद से, जाने कोन आए नए SDM

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने 17 HAS अधिकारियों को इधर-उधर किया है व एक को नई तैनाती दी है। तबादलों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इसमें कुछ SDM भी बदले गए हैं।

सरकार ने एसडीएम कंडाघाट सोलन, शाहपुर, बाली चौकी, भोरंज, पांगी, उदयपुर लाहौल स्पीति, धर्मपुर, चच्योट मंडी, भरमौर का तबादला किया है।

तबादला आदेशों के अनुसार एसडीएम कंडाघाट डॉ विकास सूद को एडिशनल कमिश्नर ट्रांसपोर्ट (लीड एजेंसी /रोड सेफ्टी) के पद पर तैनात किया गया है।

एसडीएम शाहपुर डॉ मुरारी लाल अब आरटीओ फ्लाइंग स्क्वॉड कांगड़ा होंगे। एसडीएम बालीचौकी सिद्धार्थ आचार्य को एसडीएम कंडाघाट लगाया गया है।

एसडीएम भोरंज स्वाती डोगरा अब एसडीएम बालीचौकी होंगी। एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा को एसडीएम केलंग लगाया गया है। एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर एसडीएम रामपुर होंगे।

एसडीएम धर्मपुर करतार चंद को एसडीएम शाहपुर के पद पर तैनाती दी गई है। तैनाती का इंतजार कर रहे राजकुमार को एसडीएम संगड़ाह लगाया गया है।

एसडीएम चच्योट रमन कुमार शर्मा अब एसडीएम मनाली होंगे। एसडीएम भरमौर असीम सूद को एसडीएम कोटी मंडी लगाया गया है।

एडिशन कमिश्नर ट्रांसपोर्ट (लीड एजेंसी /रोड सेफ्टी) हेमिस नेगी को सचिव स्टेट ट्रांसपोर्ट अथोरिटी कम एडिशन कमिश्नर ट्रांसपोर्ट के पद पर तैनाती दी गई है।

अतिरिक्त निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सुरेंदर माल्टू अब मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव होंगे। आरटीओ फ्लाइंग स्क्वॉड कांगड़ा कुलबीर सिंह राणा अब एसडीएम भरमौर होंगे। एडीएम पूह किन्नौर सुरिंदर सिंह राठौर अब संयुक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग होंगे। जीएम कौशल विकास निगम हर्ष अमरेंदर सिंह को एसडीएम काजा लगाया गया है।

मुख्यमंत्री के संयुक्त निदेशक नरेश कुमार को जीएम कौशल विकास निगम के पद पर तैनाती दी गई है।

एसी टू डीसी सोलन संजय कुमार अब एसडीएम भोरंज होंगे। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिमुडा डॉ संजीव कुमार को एसडीएम ज्वालामुखी लगाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...