BREAKING : सुक्खू सरकार के गिरने का खतरा टला, विपक्ष की गैर हाजिरी में बजट पारित

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में विधानसभी में बजट सत्र की कार्रवाई फिर से शुरू हुई है। यहां पर  बजट पारित हो गया है और ऐसे में सुक्खू सरकार पर आया सियासी कुछ समय के लिए टल गया है। वहीं, बजट पारित करते समय बागी विधायकों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। साथ ही विपक्ष ने भी कार्यवाही का बॉयकॉट करते हुए वॉकऑउट कर दिया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। शुरुआत में ही स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया। इस पर जमकर हंगामा होता रहा। बाद में दोबारा डेढ़ बजे के करीब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई।

सीएम सुक्खू सहित कांग्रेस के 34 विधायक सदन पहुंचे। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने व्हिप जारी किया है कि सभी विधायक बजट पास करते समय सदन में मौजूद रहे, लेकिन 6 विधायक मौजूद नहीं है।

सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों से कागज छीन कर फैंके गए हैं। उनके विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा सदन में नाचने वाले विधायकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को सत्ता की भूख हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  विधायकों के निष्कासन के बाद भी सदन में रहना नियमों का उल्लंघन है। फिर बाद में हिमाचल प्रदेश का साल 2024-25 का बजट पारित हो गया।

बता दें की मुख्यमंत्री सुक्खू ने बीते 17 फरवरी को अगले वित्त वर्ष लिए 58 हज़ार 444 करोड़ का बजट पेश किया था। बजट पारित होने के बाद अब सुक्खू सरकार पहली अप्रैल से शुरू होने वाले वितीय वर्ष में यह रकम खर्च कर पाएगी।

शिमला आ रहे हैं ऑब्जर्वर

कांग्रेस हाईकमान ने इस मामले से निपटने के लिए के तीन ऑब्जर्वर भेजे गए हैं। ये सभी शिमला पहुंच रहे हैं। दोपहर एक बजे के करीब चंडीगढ़ से रवाना हुए हैं। उधर, कांग्रेस के 6 बागी और तीन निर्दलीय विधायक भाजपा के विधायकों के साथ गाड़ियों में निकल गए हैं हालांकि, यह पता नहीं चला है कि ये सभी लोग कहां गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...