चम्बा – भूषण गुरुंग
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। इस हादसे में एक मासूम बच्चे व दो महिलाओं की माैत बताई जा रही है। हादसा गुरूवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। हादसा सिढ़कुंड मार्ग पर झुलाड़ा पंचायत के माणी गांव के समीप पेश आया हुआ है।
हादसा इतना दर्दनाक है कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा की रहने वाली पांच महिलाएं व एक बच्चा व चालक सवार थे। हादसे में दो महिलाओं व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं चार लोगों घायल बताये जा रहे है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक महिलाएं चंबा राजपुरा की रहने वाली है। जाेकि दुआट महादेव के दर्शन करने गए हुए थे। लेकिन दर्शन करने के बाद वपिस घर आते समय झुलाड़ा पंचायत के माणी गांव के सीमप टरीरू मोड पर बोरेरो गाड़ी HP10B 8051 सड़क हादसे शिकार हो गई।

वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हआ है। वहीं मृतक महिलाओं की आयु 40 और 50 वर्ष के बीच में बताई जा रही है, मरने वाले बच्चे की आयु 2 से 3 वर्ष बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य बच्चे का मुंडन करके वापसी लौट रहे थे। लेकिन बीच में गाड़ी सड़क हादसे की शिकार हो गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बोल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बोलेरो कैंपर में बच्चों सहित राजपुरा गांव के 10 लोग मंदिर से माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। तीन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है।

