BJP नेताओं की मांग, 1500 के फॉर्म के नाम पर प्रचार रोकें, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंप मांगी कार्रवाई

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

हिमाचल में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत महिलाओं को मिलने जा रहे 1500 रुपए को लेकर विवाद और गहरा गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को अन्य विधायकों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।

इस ज्ञापन में यह मांग की गई है कि इस स्कीम को लेकर प्रदेश भर में भरवा जा रहे फॉर्म बंद करवाए जाएं। कांग्रेस कार्यकर्ता गाडिय़ों में भर भरकर महिलाओं को लोकमित्र केंद्र या सरकारी दफ्तरों में ले जा रहे हैं और उन्हें डराया जा रहा है कि अभी फॉर्म नहीं भरे, तो 1500 रुपए नहीं मिलेंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह एक सुनियोजित ठगी है। राज्य सरकार ने यदि इस स्कीम को लागू करना था, तो इस बार बजट में घोषणा होनी चाहिए थी। अब इसके लिए बजट से बाहर 800 करोड़ कहां से आएंगे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले भी इस तरह के फार्म भरवाये थे, जो बाद में गायब हो गए। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आनन-फानन में इस स्कीम को लांच कर दिया गया, जबकि बजट है नहीं।

भाजपा की ओर से ज्ञापन मिलने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले को भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है और सरकार से भी संबंधित स्कीम की जानकारी मांगी है। विभाग ने पहले ही इस योजना के फार्म से मुख्यमंत्री और इंदिरा गांधी के फोटो हटा दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...