कश्मीर में दशकों बाद खुला सिनेमा हॉल; पहली फिल्म लगी लाल सिंह चड्ढा, अब मच गया बवाल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

कश्मीर में तीन दशक बाद सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्य खुले हैं, जिससे लोगों में खासा उत्साह है। उपराज्यपाल ने इनका उद्घाटन किया है। सिनेमा हॉल में पहली फिल्म लाल सिंह चड्ढा दिखाई जा रही है। दूसरी ओर इस पर अबल बवाल मच गया है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सवाल किया कि जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया, तो श्रीनगर में जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों थी।

ओवैसी ने ट्वीट किया कि आपने शोपियां और पुलवामा में सिनेमा हॉल खोले हैं, लेकिन श्रीनगर जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों रहती है? कम से कम दोपहर के मैटिनी शो के दौरान इसे खोलने का आदेश दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...