ज्वाली: लाहडू में किम्मण – बासा कुठेड़ संपर्क मार्ग सड़क की हालत दयनीय

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिव कुमार

लोकनिर्माण विभाग ज्वाली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लाहडू में किम्मण – बासा कुठेड़ संपर्क मार्ग का कमलेश मन्दिर किम्मण से एक किमी सड़क की हालत दयनीय होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है ।

समाजसेवी अमित गुलेरिया,सावन सिंह गुलेरिया, रजनीश मनकोटिया,मनोज कुमार आदि ने बताया कि सड़क की हालत सुधारने के लिए विधायक से भी कई बार फरियाद की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

हालत यह है कि अब रसोई गैस की गाड़ी भी गांव तक नहीं आती और लोगों को गैस सिलेंडर लेकर एक किमी जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क मार्ग को शीघ्र पक्का कर लोगों को राहत प्रदान की जाए ।

क्या कहते अधिकारी 

जब इस बारे में लोकनिर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस सड़क को सही कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

संगीत शिक्षक भर्ती को झटका! हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

हिमाचल में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर...