देव भूमि में दिल दहला देने वाली वारदात; शख्स ने मां, पत्नी और तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

Image

उत्तराखण्ड – अतुल उनियाल

उत्तराखण्ड के देहरादून जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रानी पोखरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक शख्स ने परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी।

आरोपी परिवार का मुखिया है और उसने तेजधार हथियार से अपनी मां बीतन देवी (75), पत्नी नीतू देवी (36), पुत्री अपर्णा (13), अन्नपूर्णा (09) वर्ष और एक अन्य पुत्री स्वर्णा उर्फ गुल्लों (11) को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दलीप कुंवर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की आज सुबह थाना रानीपोखरी के नागाघेर में एक व्यक्ति महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) ने अपनी माता, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेतकर हत्या की कर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से घटना को अंजाम देने वाले हथियार को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश का है, जो लंबे समय से यहां रहता है। वह पेशे से पूजा पाठ का काम करता है।

एसएसपी ने घटना स्थल को निरीक्षण किया। पुलिस ने अभी आरोपी ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...