समोह मर्डर केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

झंडूता उपमंडल के समोह गांव निवासी अंकित की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने अन्य 2 व्यक्तियों को भी अपनी हिरासत में लिया है। ये दोनों व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन दोनों आरोपियों की पहचान जोगिंद्र राजपूत जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश व लालधर जिला संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या की घटना वाली रात ये दोनों उत्तर प्रदेश निवासी भी 4 अन्य आरोपियों के घर यानी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस इन दोनों आरोपियों से भी कड़ी पूछताछ कर रही है।

डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को झंडूता न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को 28 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...