अब आर्मी की तर्ज पर पैरामिलिट्री सर्विसेज सहित राज्य पुलिस में भी किया जा सकता है अल्प अवधि के लिए भर्ती

--Advertisement--

Image

दुराना- राजेश कुमार

हाल ही में देश की संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा करने वाली मजबूत भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के नाम पर जो केवल मात्र चार बर्ष के लिए भर्ती व्यवस्था लागू की गई है। उसे देखते हुए यह माना जा सकता है कि कुछ ही समय उपरांत पैरा मिलिट्री फोर्स, राज्यों की पुलिस और अन्य सुरक्षा संस्थानों में भी इसी तर्ज पर भर्ती का ड्राफ्ट तैयार करके लागू कर दिया जाएगा।

जिससे देश सहित प्रदेशों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि पैरामिलिट्री सहित राज्यों की पुलिस का पुरानी पैंशन का हक तो पहले ही छिन्न चुका है और अब आर्मी की तर्ज पर भर्ती प्रक्रिया को भी बदलने का मसौदा तैयार करने पर सरकार विचार कर सकती है।

जिससे सुरक्षा व्यवस्था कमजोर और वेरोजगार युवाओं में भारी आक्रोश उत्पन्न होगा। अतः केंद्र और राज्य सरकारें सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए आर्मी सहित पैरामिलिट्री सर्विसेज एवं राज्य पुलिस के मनोबल को कमजोर करने वाली नीतियों से परहेज़ करते हुए मजबूत एवं लाभकारी नीतियां लागू करने पर विचार करे ताकि देश और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर न होकर हमेशा मजबूत बनी रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...