वॉल्वो बस में सफर कर रहे हरियाणा के व्यक्ति से चरस बरामद, गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो रिपोर्ट 

जिला पुलिस ने वॉल्वो बस में सफर कर रहे एक हरियाणा के व्यक्ति से चरस बरामद की है।

जिस कारण पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सदर थाना की पुलिस टीम भुंतर मणिकर्ण मार्ग में छरोड़ नाला के पास गश्त पर थी।

इस दौरान पुलिस ने (HR 38Z-5000) वॉल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका। बस में बैठे यात्रियों की जब चैकिंग की गई तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर हडबड़ा गया।

पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 470 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके चलते पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

चरस के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजन पुत्र रमेश कुमार निवासी हाउस नम्बर 512/10 कलंदर चौक नजदीक डाबर स्वीट्स पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...