मेरी फरियाद सुनो सरकार:पानी की बूंद बूंद को तरसा ट्यूकरी निवासी कुलदीप सिंह का परिवार

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत पलौहड़ा के टीयूकरी निवासी कुलदीप सिंह पेयजल के लिए भटक रहा है लेकिन उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है।

कुलदीप सिंह ने कहा कि मेरे घर के लिए करीबन 25 साल पहले सरकारी नलका लगाया गया था लेकिन अब उसकी डाली गई सारी पाइपें सड़ चुकी हैं तथा टूट चुकी हैं जिस कारण उसके घर तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने कहा कि पाइपें सड़ जाने से उसके घर में पिछले पांच दिन से पानी की बून्द तक नहीं पहुंची है।

25 साल पहले डाली पाइपें सड़ व टूट चुकी

उन्होंने बताया कि ब्रश तक करने को पानी नहीं है। इसके बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन कोई हल नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पानी पहुंचा रहे हैं तथा इसके तहत करोड़ों रुपए की पाइपें भी बांटी गईं लेकिन गरीब लोगों को इससे वंचित रखा गया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि ज्वाली के विधायक के इशारे पर ही ऐसा किया जा रहा है। कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि जब मैं शिकायत लेकर विभागीय सहायक अभियंता के पास गया तो मुझे पुलिस का रौब दिखाकर डराया गया।

कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता नीरज भोगल से मांग की है कि नई पाइपें डालकर मुझे पानी पहुंचाया जाए।

क्या कहते हैं अधिशाषी अभियंता नीरज भोगल:

इस बारे में जल शक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियन्ता नीरज भोगल ने कहा कि मेरे ध्यान में यह समस्या आई है तथा इस समस्या को जल्द ही हल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...