द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत में पर्यावरण क्लब के सौजन्य से मनाया गया पर्यावरण दिवस

--Advertisement--

Image

रैत – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत में पर्यावरण क्लब के सौजन्य से पर्यावरण दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर की गई ।

इस अवसर पर द्रोणाचार्य महाविद्यालय के 7 प्रशिक्षु छात्रों ने पेंटिंग और भाषण के जरिए सभी को जागरुक किया। वहीं पौधा रोपण भी किया गया ।

इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ बीएस पठानिया ने बताया कि आज हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अपने महाविद्यालय स्तर पर एक पौधा रोपण की मुहिम छेड़नी है।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय ने पहले भी काफी पेड़ लगाए हैं और आने बाले समय में भी यह मुहिम् जारी रहेगी ।

वहीं प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण के संरक्षण को बहुत महत्त्व दिया गया है।

यहाँ मानव जीवन को हमेशा मूर्त या अमूर्त रूप में पृथ्वी, जल, वायु, आकाश, सूर्य, चन्द्र, नदी, वृक्ष एवं पशु-पक्षी आदि के साहचर्य में ही देखा गया है।

पर्यावरण शब्द का अर्थ है हमारे चारों ओर का वातावरण। पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य है कि हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करें तथा उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखें। पर्यावरण और प्राणी एक-दूसरे पर आश्रित हैं।

यही कारण है कि भारतीय चिन्तन में पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा उतनी ही प्राचीन है जितना यहाँ मानव जाति का ज्ञात इतिहास है।

अंत में पर्यावरण क्लब और अध्यापकों ने मिलकर शपथ ली और पौधा रोपण किया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक निर्देशक जी.एस पठानिया,कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस पठानिया,प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा,एचओडी सुमित शर्मा,सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...