पशु पालकों की मांग पर तुड़ी का रेट तय होने पर तुड़ी बालो का कारनामा आया सामने

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में पशुपालन संघ के पदाधिकारियों ने तुड़ी बाले कारनामे को उजागर किया। सोनू पाधा का कहना था कि स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में जिलाधीश महोदय को तुड़ी का रेट कम करने के लिए ज्ञापन सौंपने के बाद तुड़ी बाले ने इस बार तुड़ी का रेट 1200 तो कर दिया।

लेकिन तुड़ी का भार बड़ाने के लिए तुड़ी में पानी का छिड़काव करके बेच रहे है। आज मौके पर जब पकड़े गए तो कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया को मौके पर बुला कर सही परिस्थिति से अबगत करवाया।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आज पशुपालन दूध उत्पादन संघ ने आज तुड़ी बाले को पानी से गीली तुड़ी बेचने पर पकड़ा जिस पर मुझे मौके पर बुलाया।

मौके ओर पर देखा कि तुड़ी पूरी तरह से पानी से गीली थी। जिस पर पठानिया ने कहा कि इससे इस पर भी जिला प्रशासन तुड़ी बालो पर कड़ी नजर रखे ओर आने बाले समय मे प्रदेश के किसानों पशु पालकों को ठगा न जाये। अगर ऐसी लापरवाही करने बाले को पड़के जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यबाही करे।

तुड़ी बाले ने आज अपना गुनाह कबूल करके पशु पालकों से माफी मांगी ओर भविष्य में ऐसा घटिया कार्य न करने की भी कसम खाई।

सोनू पाधा,मुकेश शर्मा,रविन्द्र शर्मा,संतोष शर्मा,रवि शर्मा,कमल किशोर,ठाकुर मिलाप सिंह,सुतिम शर्मा इकवाल सिंह पंचायती राज संगठन ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, आदि गणमान्य पशुपालक एव दूध उत्पादक मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...